ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

बवाल : भूमि अधिग्रहण को लेकर हिंसक झड़प: डीएसपी समेत दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल

Rajesh Soni

Fri, Jul 24, 2026

सूरजपुर।जिले में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार सुबह भारी विरोध के बीच ग्रामीणों और पुलिस बल के बीच हिंसक झड़प हो गई। धरमपुर गांव में अधिग्रहित जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे पुलिस बल पर आक्रोशित ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया। इस घटना में महिला पुलिसकर्मियों समेत दो दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटनास्थल: धरमपुर गांव, सूरजपुर जिला।

कारण: भूमि अधिग्रहण की प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध।

घायल अधिकारी: डीएसपी राजेश जोशी, नंदू रजवाड़े, सुखी चंद्र सहित 24 से अधिक पुलिसकर्मी।

वर्तमान स्थिति: घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।

​कैसे घटी घटना?

​प्रशासनिक योजना के तहत भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए आज सुबह भारी पुलिस बल को धरमपुर गांव भेजा गया था। गांव में पुलिस बल की भारी तैनाती से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

​ग्रामीणों का आरोप है कि वे पहले से ही इस भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे। सुबह तड़के अचानक भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन को उग्र रूप देते हुए पुलिस दल पर हमला कर दिया।

​भगदड़ और प्रशासनिक प्रतिक्रिया

​अचानक हुए इस हमले से पुलिस बल में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाकर भागने के दौरान मची भगदड़ में कई पुलिसकर्मी जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कई जवानों के सिर फटने और गंभीर चोटें आने की सूचना है।

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें