ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

शराबी शिक्षक : का वीडियो हुआ वायरल,शराबी शिक्षक बच्चों के भविष्य से कर रहा खिलवाड़

Rajesh Soni

Mon, Dec 8, 2025

सूरजपुर. सूरजपुर जिले के वनांचल क्षेत्र में माध्यमिक शाला करोटी ए के शिक्षक ने शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने का काम किया है. शिक्षक का नाम संजय सिंह है,जो अक्सर शराब पीकर स्कूल आते हैं और स्कूल के उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर कर निकलजाते है शराबखोरी करने। इनके आदत से परेशान गांव के जागरूक युवा आज इनको स्कूल टाइम में शराब पीते रंगे हाथ पकड़ा मौके पर शराबी शिक्षक से बात हुई तो वे अपनी हरकतों को छिपाने के चक्कर में खुद ही अपने शराब पीकर आने का सबूत देने लगे. ना तो उनसे ठीक से चलते बन रहा था। फिलहाल ग्रामीण जन इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस शराबखोर शिक्षक की पूर्व में भी गांव के सरपंच गजमोचन सिंह ने बाकायदा शिकायत सम्बंधित विभाग से की थी। पूरा गांव जानता है.अफसरों को भी पता है कि शिक्षक किस तरह से पढ़ाता है,लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। शराबी शिक्षक संजय सिंह पर कार्रवाई होगी या नहीं ये आने वाले समय में पता लग ही जाएगा.लेकिन यदि एक बार फिर कड़ी कार्रवाई के बदले सिर्फ मामले में लीपापोती की गई तो इस तरह के शिक्षकों और मद मस्त रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें