ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

कार्यवाही : कबाड़ से भरा ट्रक जप्त, वाहन चालक गिरफ्तार.

Pappu Jayswal

Thu, Jan 22, 2026

सूरजपुर. जिले में एक बार फिर कबाड़ का अवैध धंधा फलता फूलता दिखने लगे गया है। कोयलांचल क्षेत्र के बिश्रामपुर,भटगांव सहित सभी जगहों पर आए दिन कबाड़ माफिया इस अवैध कारोबार को बेखोफ अंजाम दे रहे हैं। आज एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर रामानुजनगर पुलिस ने कबाड़ से लोड ट्रक के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। मामला बीती रात की है पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि सूरजपुर की ओर से कबाड़ से भरा एक ट्रक रायपुर जा रहा है। इसके बाद साइबर टीम एवं रामानुजनगर पुलिस ने ग्राम भुवनेश्वरपुर में उक्त ट्रक को पकड़ कर तलाशी ली,जिसमें कबाड़ भरा हुआ था। वाहन चालक से कबाड़ से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर चालक ने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। फिलहाल पुलिस ने कबाड़ लोड ट्रक क्रमांक सीजी 29 AG 2892 को जप्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें