ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

बाघ का शिकार : अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार, जब्त किए गए दांत,नाखून....

Rajesh Soni

Fri, Dec 19, 2025

सूरजपुर. जिले में बाघ शिकार करने के मामले में अब तक 9 लोगो पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई हैं। जिसमे भैसामुंडा गांव की सरपंच सिस्का कुजूर के बाद दिनेश कुजूर 37 वर्ष भैसामुडा, अभिषेक रौशन 24 वर्ष भैसामुंडा, मिथलेश 24 वर्ष कैलाशपुर, रामनाथ 25 वर्ष कैलाशपुर,भोला प्रसाद 30 वर्ष को गिरफ्तार कर बाघ के अवशेष के साथ हथियार बरामद किया गया था। आज वन अमले की टीम ने 3 आरोपियों जिसमे अच्छे गहरवारिया, विष्णु गहरवारिया,प्रेमचंद्र ग्राम भैसामुंडा को गिरफ्तार कर इनके पास से बाघ के दांत नाखून जप्त किये है जो इन आरोपियों के खुद को बचने के लिए मोरन नदी किनारे रखे थे। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि गुरु घासीदास तैमोर पिंगला के घुई वन परिक्षेत्र में सोमवार को एक बाघ मृत अवस्था में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर जांच शुरू की गई। अगले दिन वन विभाग की निगरानी में बाघ के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और अंतिम संस्कार किया गया। प्रारंभिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बाघ की मौत करंट लगने से हुई है। बाघ के जबड़े और पीठ के हिस्से में जलने के निशान पाए गए थे। बाघ के नाखून दांत बाल गायब पाए गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें