ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

कुदुरगढ़ महोत्सव : सांस्कृतिक संध्या में गूंजे भक्ति और लोकगीतों के सुर

Rajesh Soni

Wed, Mar 25, 2026

सूरजपुर. कुदुरगढ़ महोत्सव के समापन दिवस पर सांस्कृतिक मंच की भक्ति, लोककला और बॉलीवुड के रंगों से सराबोर रहा। करमा नृत्य और स्थानीय छात्र-छात्राओं के मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का आगाज हुआ, जिसने उपस्थित दर्शकों को शुरुआत से ही समारोह से जोड़ लिया। इसके पश्चात अनमोल किरण लोक कलामंच की किरण कुशवाहा ने भक्तिमय गीतों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा परिसर आस्था के रंग में रंग गया। शीतल यादव ने भी अपने सुमधुर स्वरों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। म्युजिकल ग्रुप की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया, वहीं लोककला मंच ने भक्तिगीतों से रंगारंग कार्यक्रम को और ऊँचाई प्रदान की।सरगुजा अंचल के चर्चित लोकगायक सुनिल मानिकपुरी ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए, जिन्होंने उपस्थितजनों को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम का सबसे भव्य पल तब आया जब बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका सीर्ली सेटिया मंच पर आईं। उन्होंने एक के बाद एक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी और दर्शकों को केवल सुनाया ही नहीं, बल्कि अपनी संगीत यात्रा का हिस्सा भी बना लिया। देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट और दर्शकों का उत्साह से सांस्कृतिक संध्या सराबोर रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें