ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

कांग्रेस के : ब्लॉक अध्यक्षो की नियुक्ति में पैलेस खेमे का दबदबा, जिलाध्यक्ष बगैर सेना के सेनापति जैसा.?

Rajesh Soni

Thu, Jan 15, 2026

सूरजपुर. जिले में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षो की नियुक्ति के बाद पैलेस खेमे के कांग्रेसियों में भारी उत्साह है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद यह खेमा मायूसी में था और कांग्रेस के कार्यक्रमो से दूरी बनाए हुए था।लेकिन प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी सूची में ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर इस खेमे का जोरदार दबदबा कायम है।सूरजपुर शहर की बागड़ोर मनोज डालमियां को मिली है तो वहीं ग्रामीण का कमान जफर हैदर को दिया गया है। जिले के समस्त ब्लॉकों के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति मिलने के बाद अपनी टीम के साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव से मुलाकात करने अम्बिकापुर गए थे।जहाँ सरगुजा महाराज का न केवल आशीर्वाद लिया बल्कि कांग्रेस को मजबूत करने का मार्गदर्शन भी मांगा। जिसमे पूर्व विधायक खेलसाय सिंह,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह के साथ सूरजपुर शहर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज डालमिया,सूरजपुर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष जफर हैदर,सलका ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप राजवाड़े,भैयाथान ब्लॉक अध्यक्ष विधात्री सिंह,ओडगी ब्लॉक अध्यक्ष लवकेश गुर्जर,प्रतापपुर ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र दुबे शामिल थे। महाराजा सरगुजा से मुलाकात किया और आगे की गतिविधियों के बारे ने विस्तृत चर्चा की गई साथ संगठन को मजबूत करने का दिशा निर्देश महाराजा साहब ने दिया। इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े,अखिलेश सिंह,कुमार सिंह देव,राजकुमारी मरावी,हेमेंद्र गुप्ता,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू सहित कांग्रेस की टीम उपस्थित थे।

बगैर सेना के सेनापति जैसा हाल....

ब्लॉक अध्यक्षो की नियुक्ति के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हाल बगैर सेना के सेनापति जैसा दिखाई पड़ रहा है। आज नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षो ने बगैर जिलाध्यक्ष के भेंट मुलाकर कर आशीर्वाद के मार्गदर्शन लिया। इस मुलाकात से जाहिर है कांग्रेस के लिए क्या सही है क्या गलत है। हाल में पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की गुटबाजी को कांग्रेस की ताकत बताते है इस बात से अंदाज लगाए जा सकते है कौन किसे डूबा रहा और पूरी कश्ती कैसे जलमग्न होने को चली।

गुटबाजी कांग्रेस की ताकत है

हाल के दिनों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सूरजपुर पहुचे थे यहाँ कांग्रेस के आयोजित कार्यक्रम में कई बड़े नेता सहित कांग्रेस कार्यकर्ता दूर रहे। इस दौरान जमकर गुटबाजी देखी गई। मीडिया ने जब इस बावत प्रश्न किया तो भूपेश बघेल ने कांग्रेस की गुटबाजी को ताकत बताया था। अब कांग्रेस की ताकत गुटबाजी है तो ...आगे क्या अंजाम होगा.?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें