ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

जिला स्तरीय बैठक : कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का,22 दिसंबर से कार्यालयों में पूर्णतः तालाबंदी...

Rajesh Soni

Sun, Nov 30, 2025

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सरकार के लगातार उपेक्षापूर्ण रवैये के विरोध में 3 दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। फेडरेशन के अनुसार शासन द्वारा बारंबार पत्राचार एवं एक दिवसीय हड़ताल के बावजूद लंबित मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं होने से संगठन आंदोलन को बाध्य हुआ है। सूरजपुर फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ आर एस सिंह ने बताया कि 19 नवंबर 2025 को प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि मोदी की गारंटी के अनुरूप कर्मचारियों को देय 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा लगभग 80 माह का लंबित एरियर्स जीपीएफ खाते में समायोजित करने सहित 11 सूत्रीय मांगोंपर सरकार उदासीन है। इसी के चलते फेडरेशन 22 से 24 दिसंबर 2025 तक 3 दिन की हड़ताल करेगा। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप्प रहेंगे।जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ श्रीमती प्रतिमा सिंह ने आंदोलन की रूपरेखा से अवगत कराते हुए सभी अधिकारी कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने अपील किया गया गया। जिला महासचिव इकबाल अंसारी व जिला मीडिया प्रभारी राधेश्याम साहू ने बताया कि फेडरेशन द्वारा शासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है किंतु शासन द्वारा मांगों पर संज्ञान नहीं लेने से प्रदेश के समस्त कर्मचारियों में आक्रोश पनपता जा रहा है,शासन का ध्यानाकर्षण कराने के लिए फेडरेशन द्वारा तीन दिनों का आंदोलन वर्क आफ्टर ब्रेक के थीम पर करने का निर्णय लिया गया है, फिर भी यदि सरकार मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो प्रदेश के समस्त अधिकारी कर्मचारी कार्यालयों में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे, जिसका जिम्मेदार पूर्णतः सरकार का वादाखिलाफी रवैया होगा। ये हैं फेडरेशन की प्रमुख मांगें केंद्र के समान देय तिथि से कर्मचारियों व पेंशनरों को महंगाई भत्ता । वर्ष 2019 से लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स को जीपीएफ में समायोजित करना। सभी संवर्गों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान लिपिक, शिक्षक, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहि विभिन्न विभागों की वेतन विसंगति दूर करना तथा पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनि करना। प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा लाभ की गणना सहायक शिक्षक, पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को तृतीय समयमान सहित अन्य मांगें शामिल हैं। बैठक में जिला संयोजक डॉ आर एस सिंह,श्रीमती प्रतिमा सिंह जिला संयोजक(महिला प्रकोष्ठ),जिला महासचिव इकबाल अंसारी,श्रीमती ज्योति साधना श्रीवास्तव जिला सचिव (महिला प्रकोष्ठ),प्रीति तिग्गा जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रदेश लिपिक संघ,आदित्य शर्मा कोषाध्यक्ष,अनुरंजन देव उप संयोजक लीगल सेल,निर्मल भट्टाचार्य उप संयोजक, विजय साहू उप संयोजक,मनीष दीपक साहू उप संयोजक, महेश पैकरा उप संयोजक, आदेश रवि उप संयोजक, रमेश राजवाड़े व राधेश्याम साहू जिला मीडिया प्रभारी ,ब्लॉक संयोजक प्रतापपुर राजकुमार सिंह, ब्लॉक संयोजक भैयाथान सतीश प्रताप सिंह,राकेश शुक्ला,अमरनाथ चौबे जिलाध्यक्ष सर्व शिक्षक कल्याण संघ,अवधेश यादव, भुवनेश्वर सिंह,माया शर्मा सचिव, आर एन साहू ब्लॉक संयोजक ,रज्जाक अंसारी,यशवंत प्रताप सिंह,अरुण प्रताप सिंह,शिखा बछार,पूनम शर्मा,मंजू साहू,सहित सैकड़ों कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें