ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

दुर्घटना : तेज़ रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई,कड़ाके की ठंड में रात भर पड़ा घायल युवक

Pappu Jayswal

Wed, Jan 7, 2026

सामाजिक कार्यकर्ताओं की तत्परता से बची जान...

बिहारपुर. सूरजपुर जिले के मंगलवार की रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर महूली मोड़ के पास पेड़ से जा टकराई। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। बाइक चालक पूरी रात कड़ाके की ठंड में सड़क किनारे पड़ा रहा, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। बुधवार आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे घायल अवस्था में युवक को देखा और इसकी जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ताओ ने तत्परता दिखाते हुए थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर को सूचना दी। सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण जायसवाल, सियाराम साहू, बसंत साहू, शिशुपाल जायसवाल कांग्रेस मंडल अध्यक्ष महूली की मदद से एंबुलेंस को बुलाया गया और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर पहुंचाया गया। घायल युवक जयकरण सिंह (35 वर्ष) निवासी भंवरखोह, जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश का रहने वाला है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल बैढ़न रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद युवक लंबे समय तक ठंड में पड़ा रहा, जिससे उसकी हालत अत्यंत नाजुक हो गई थी। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें