ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

लकड़ी तस्करी : बिना वैध कागजात के खैर लकड़ी की तस्करी,ग्रामीणों ने पकड़ा,किया वन अमला के हवाले...

Rajesh Soni

Tue, Nov 25, 2025

रमेश गुप्ता

सूरजपुर. जिले के वनांचल बिहारपुर चांदनी में लकड़ी तस्कर बेखोफ लकड़ी का तस्करी कर रहे है जिससे जंगल सपाट होते जा रहा। आज खैर लकड़ी से भरा एक ट्रक को बिहारपुर के जागरूक ग्रामीणों ने पकड़ा और पूछताछ करने पर बिना वैध दस्तावेज के गाड़ी सतना भेजा जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग सहित पुलिस की दी साथ ही लकड़ी तस्करी की जानकारी राजस्व अमले को भी दिया। कार्यवाही करने के बजाए ये विभाग लकड़ी तस्करों के साथ देने में लगे है। किसी तरह लकड़ी से भरा यह गाड़ी यहाँ स्थित छत्तीसगढ़ सीमा से पार हो जाये। जबकि काटे गए लकड़ी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज ही नही है। फिर भी ये अफसर लकड़ी से भरी ट्रक पर कार्यवाही करने के बजाए तस्करों का साथ देने में लगे हुए है। जबकि जागरूक ग्रामीण इस दिशा में ठोस कार्यवाही चाहते है। एक तरफ ग्रामीण है तो दूसरी ओर तस्करों के साथ उनके पाले हुए उनके गुंडे है जो ग्रामीणों को धमकाने में लगे है फिलहाल माहौल गर्म है। देखते है जंगल को बचाने वाले क्या कार्यवाही करते है या ले देकर निपटा देते है..?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें