ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

कुदुरगढ़ महोत्सव : खेल मैदान का सेल्फी जोन बना आकर्षण का केंद्र, खिलाड़ी दे रहे नशामुक्ति का संदेश

Rajesh Soni

Wed, Mar 25, 2026

सूरजपुर. कुदुरगढ़ महोत्सव के खेल मैदान पर इस बार एक नया और अनूठा आकर्षण जुड़ा सेल्फी जोन के रूप में दिखा। यह सेल्फी जोन खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए समान रूप से लोकप्रिय साबित हो रहा है। प्रत्येक मैच से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ी यहाँ फोटो सेशन करते हैं, जो महोत्सव की एक नई परंपरा बन चुकी है। इस सेल्फी जोन की सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि खिलाड़ी यहाँ ’’खूब खेलबो, नशा ले दूर रहबो’’ की तख्ती थामकर फोटो खिंचवाते हैं और नशे से दूर रहने का संदेश समाज तक पहुँचाते हैं। खेल के मैदान से उठती यह सामाजिक आवाज़ महोत्सव को केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि जन-जागरूकता का मंच भी बना रही है। खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शक भी अपने परिवार के साथ सेल्फी जोन में पहुँच रहे हैं और यादगार तस्वीरें ले रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें