ब्रेकिंग

बादल एक दिन बरसें तो हफ़्ते भर टपकती है महूली आंगनबाड़ी की छत, मंत्री के गढ़ में मासूम बन रहे 'खतरों के खिलाड़ी'

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

सूचना

धर्म : देवगढ़ धाम में सावन के पहले सोमवार को रुद्राभिषेक व भव्य भंडारा का आयोजन…

Pappu Jayswal

Mon, Jul 14, 2025

सूरजपुर.उदयपुर विकास खण्ड ग्राम देवटिकरा में रेणुका नदी के तट पर जमदागिनी ऋषि की तपोभूमि पर स्थित अर्द्धनारेश्वर शिवलिंग देवगढ धाम में श्रावण मास के पहले सोमवार को राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद् छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य, वरिष्ठ समाजसेवी बिश्रामपुर निवासी सुभाष गोयल व अंबिकापुर निवासी समाजसेवी विजय गोयल ने सपरिवार आज बाबा का पूजा अर्चना कर प्रदेश कि सुख-समृद्धि-खुशाली कि कामना की, धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान सुभाष गोयल एवं विजय गोयल ने आज देवगढ़ धाम स्थित अर्धनरेश्वर शिवलिंग का गन्ना रस, दूध, गंगाजल से रुद्राभिषेक किया गया और साथ ही बेलपत्र, सम्मिपत्र, पुष्प, अखंड अक्षत, जौ, काली तिल व अन्य पूजन सामग्री से सहस्त्रार्चन किया गया. धार्मिक आयोजन के बाद गोयल परिवार द्वारा बाबा को भोग लगा कर भव्य भंडारा का आयोजन भी किया गया जिसमे हजारों शिव भक्तों ने प्रसाद रूपी भोग का ग्रहण किया. गौरतलब है कि गोयल परिवार बिश्रामपुर द्वारा इसी तरह श्रावण मास के प्रति सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान व भंडारे का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है और श्री गोयल ने भक्तों से निवेदन किया है आने वाले सोमवार दिनांक 21-जुलाई को ज़्यादा से ज़्यादा भक्त भोग ग्रहण करने और बाबा का आशीर्वाद लेने देवगढ़ धाम पधारे. आज के आयोजन में गोयल परिवार के सदस्यों सहित अशोक अग्रवाल (सोकी), नरेश मित्तल, रमेन्द्र सिंह (नूनू सिंह), मौनी बाबा, श्रीराम पांडे, सुनील अग्रवाल, पवन गर्ग, पंकज चौबे, चिंटू महालवाला, सुरेश पांडे, भोला, महेश, देवेंद्र, भीम सहित अन्य भक्त सक्रिय रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें