ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

दीवाल गिरी : राइस मिल बना 3 मजदूरों का कब्रगाह,1 गंभीर रूप से घायल..

Rajesh Soni

Sat, Dec 13, 2025

सूरजपुर. जिला मुख्यालय से नैनपुर के मित्तल राइस मिल में दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आज सुबह 10 बजे की है नैनपुर के मित्तल राइस मिल में प्रत्येक दिन की भांति मजदूर काम कर रहे थे,वही पर दीवाल किनारे मजदूर काम कर रहे थे तभी अचानक दे दीवाल भरभराकर कर गिर गया जिसकी चपेट में आने से होल सिंह 30 वर्ष,माने राजवाड़े 28 वर्ष तथा वेद सिंह 45 वर्ष की मौके पर मौत हो गई तो वही गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र सिंह 25 वर्ष हो गया। राइस मिल में हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ हैं। मिल में मौजूद अन्य कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को मलबे से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरी घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है बताया जा रहा कि उक्त राइस मिल में सुरक्षा व्यवस्था का कोई नियम कानून का पालन नही किया जा रहा है। काम कर रहे मजदूरों का कहना है कि राइस मिल में शासन द्वारा निर्धारित किसी भी सुरक्षा गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था। मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसके चलते यह हादसा और भी गंभीर बन गया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा हैं। स्थिति को नियंत्रित रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस बल मौके पर मुस्तैद हैं। स्थानीय सरपंच पति (सुखल सिंह) एवं परिवार जनों का कहना है कि इस मामले की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जानी चाहिए तथा जो भी इस घटना का जिम्मेदार होता है उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, वही परिवारजन उचित मुआवजे की मांग करते हुए यह भी कहा कि अगर मुआवजे की राशि समय पर उन्हें नहीं दिया जाता है तो वह उग्र आंदोलन करने को बाधित होंगे। जिला प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद यदि राइस मिल संचालक की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें