ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

युवा साथी फाउंडेशन का सेवा शिविर : स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

Rajesh Soni

Wed, Jun 24, 2026

सूरजपुर। सामाजिक सरोकारों में अग्रणी संस्था 'युवा साथी फाउंडेशन' ने आज ग्रामीण विकास और जन-कल्याण की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया है। फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के तीन प्रमुख गांवों—परशुरामपुर, राजापुर पंडोपारा और बंडा भैंसा में एक विशेष सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों से मुलाकात की। उन्हें स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए विशेष किट (पानी की बोतल, टूथपेस्ट, टूथब्रश और तेल) प्रदान की गई। इसके अलावा, गांव के जरूरतमंद परिवारों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे साबुन, जूस और तेल का वितरण किया गया।

सतत सेवा का संकल्प:

संस्था के पदाधिकारियों ने अपने उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि, "युवा साथी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।"कार्यक्रम के सफल समापन पर फाउंडेशन ने सभी सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण, शिक्षक और फाउंडेशन के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें