ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

सूरजपुर में ऐतिहासिक होगा दशहरा उत्सव : सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

Rajesh Soni

Sun, Oct 11, 2026

सूरजपुर। जिला मुख्यालय में दशहरा उत्सव और रावण दहन को भव्य एवं गरिमामय रूप देने के लिए सूरजपुर सेवा समिति पूरी तरह सक्रिय हो गई है। बीते शनिवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की समग्र रूपरेखा, सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों के बंटवारे पर विस्तृत मंथन हुआ। ​बैठक में उत्सव को सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के लिए उपस्थित सदस्यों ने कई अहम सुझाव साझा किए। समिति ने निर्णय लिया कि तैयारियों की अंतिम समीक्षा और कार्यविभाजन को अंतिम रूप देने के लिए अगली बैठक 18 अक्टूबर 2026 को बुलाई जाएगी, ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा सकें।

​आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी ये प्रस्तुतियां:

  • ​भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य झांकी एवं विशाल शोभायात्रा

  • ​जीवंत राम-रावण संवाद मंचन

  • ​रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन

  • ​आकर्षक आतिशबाजी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं सजीव झांकियां

​बैठक में समिति के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, सचिव रामकृष्ण ओझा सहित श्रवण जैन, शैलेश अग्रवाल, प्रवेश गोयल, मुकेश गर्ग, पुनीत गुप्ता, सुरेन्द्र राजवाड़े, अजय कुमार अग्रवाल, रौनक जैन, बजरंग जैन, नरेन्द्र गुप्ता, सुनील अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रमोद तायल, मुदित जैन, विकास जैन, नीरज तायल, प्रदीप सोनी, हिमांशु जैन एवं विजय यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

​सूरजपुर सेवा समिति ने नगरवासियों, प्रबुद्ध नागरिकों और स्थानीय सामाजिक संगठनों से इस सांस्कृतिक पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें