ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: PSC में अनुपस्थित अभ्यर्थी को बुलाया साक्षात्कार में…..भाजयुमो ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप मुख्यमंत्री से कि जांच की मांग…..

Admin

Wed, Feb 3, 2021

सूरजपर-भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भाजयुमो जिला अध्यक्ष रितेश गुप्ता के नेतृत्व में सीजी पीएससी द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम पर कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 में प्रारंभ से ही भारी अनियमितता सामने आ रही है वर्तमान में अभ्यर्थी ने पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि अनुपस्थित अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए बुलाया गया जो बड़ा गंभीर विषय है छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य से जुड़ा होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़ा कर रहा है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग स्वयं प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थी का नाम आना, परीक्षा केंद्र में वीडियोग्राफी नहीं कराया जाना पीएससी की कार्यप्रणाली व विश्वसनीयता को धूमिल करता है। इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा इस विषय पर गंभीरतापूर्वक ध्यान रखते हुए एवं छत्तीसगढ़ के युवाओं के हित में निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की करता है। हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाने वाली सरकार वादाखिलाफी पर उतर ही आई है। अब यह दिन भी देखने को मिल रहा है कि बिना परीक्षा दिए चयन सूची में नाम आ जा रहा है। छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ लगातार अन्याय कर रही सरकार के विरुद्ध कल पीएससी का पुतला दहन करने का निर्णय भी लिया गया है और चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाकर युवाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ पीएससी में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए तत्पर है।इस दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री संत सिंह जिला मंत्री दीपक गुप्ता छोटू साहू सहिम अंसारी यशवंत सिंह नितेश सोनी विक्रम सिंह सोनू साहू राजू साहू रोशन गुप्ता दिलीप साहू त्रिपुरारी साहू विक्की सोनवानी राजा अंसारी अमरदीप इंदवार उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें