ब्रेकिंग

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

सूचना

पहल : बर्थडे पर पुलिस जवानों को मिलेगी छुट्टी,मनाया जायेगा जन्मदिवस...

Pappu Jayswal

Tue, Jul 1, 2025

सूरजपुर.   पुलिसकर्मियों को 24 घंटे सातों दिन काम करना होता हैै। काम की अधिकता और व्यस्तता के चलते कई बार उन्हें जरूरी होने पर भी छुट्टियां नहीं मिल पाती हैं, कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं कि भले ही उनका व्यक्तिगत कितना बड़ा काम क्यों न हो, उन्हें ड्यूटी पर आना ही पड़ता है। कई बार तो छुट्टी मिलने के बावजूद हालात को देखते हुए उन्हें अपनी छुट्टियां कैंसल करनी पड़ जाती हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के सूरजपुर पुलिस ने जवानों व अधिकारी को उनके बर्थ डे वाले दिन उन्हें ड्यूटी से राहत देते हुए उन्हें छुट्टी अथवा परमिशन दी जायेगी। सोमवार को एसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना सूरजपुर में पदस्थ एएसआई नंदलाल सिंह व विवेकानंद सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर केक कटवाकर उन्हें पुलिस परिवार की ओर से जन्म दिवस पर दीर्घायु व उज्जवल भविष्य की कामना कर ढेरों शुभकामनाएं देते हुए इस योजना की शुरूवात की है।
  श्री ठाकुर ने कहा कि पुलिस कर्मचारी 24 घंटे सातों दिन ड्यूटी पर तैनात रहते हैं, कई पुलिस जवान को अपने ड्यूटी के चलते अपना जन्मदिन तक याद नहीं रहता अथवा वे मना नहीं पाते। वहीं कुछ अपने घर परिवार से दूर ड्यूटी पर तैनात होने के चलते बच्चें के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं कर पाते। इसी के चलते उन्हें अपने पुलिस परिवार का अहसास दिलाते हुए उन्हें जन्मदिन मनाने और उस दिन उन्हें ड्यूटी से राहत देते हुए छुट्टी अथवा परमिशन देने की हरसंभव प्रयास रहेगा। इस कदम का उद्धेश्य पुलिसकर्मियों को उनके जीवन में महत्वपूर्ण दिवस पर राहत प्रदान करना है, अब से पुलिस अधिकारी व जवान अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना पायेंगे। इसके लिए थाना-चौकी प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें