ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: PMGSY के तहत ओडगी से नवाटोला सडक निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप.......कलेक्टर से शिकायत......

Admin

Tue, Feb 2, 2021

सूरजपुर-प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत ओडगी से नवाटोला तक चल रहे कार्य मे भारी अनियमितता की शिकायत कलेक्टर से की गई है। करोड़ों की लागत से प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत ओडगी से नवाटोला तक निर्माण कार्य कराया जा रहा है। दूरस्थ अंचल होने के कारण विभागीय अधिकारियों का निरिक्षण ना होने से बड़े पैमाने पर ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य में गड़बड़ी की जा रही है। सड़क में सीसी रोड का निर्माण कराना है सीसी रोड ढलाई में 20 एमएम गिट्टी के स्थान पर 40 एमएम गिट्टी एवं बोल्डर का उपयोग किया जा रहा है।सीमेंट भी घटिया स्तर का उपयोग किया जा रहा है तथा सीमेंट की मात्रा अत्यंत कम है साथ ही पानी का छिड़काव नही किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी मौन बैठे हुए हैं। जिससे ठेकेदार मनमानी करते हुए बगैर गुणवत्ता के कार्य करा कर कर्तव्यों की इति श्री की जा रही है। यह आरोप लगाते हुए भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन देकर शीघ्र जांच कमेटी गठित कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। कार्यवाही ना होने पर चक्का जाम एवं उग्र आंदोलन की बात कही गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें