ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: PM आवास का पैसा लेने के बाद निर्माण पूरा नहीं करने वालो को नोटिस...

Admin

Tue, Jul 16, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि प्राप्त कर आवास निर्माण नहीं कराने वाले हितग्राहियों के खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई करने जा रही हैं। गौरतलब है कि पीएम आवास योजना की राशि मिलने के बावजूद आवास निर्माण नहीं किए जाने की शिकायत पर कलेक्टर रोहित व्यास ने उचित कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।
गौरतलब है कि जनपद पंचायत भैयाथान के 78 ग्राम पंचायतों में आवास बनाने की मंजूरी दी गई थी। जिसमें 491 हितग्राहियों के द्वारा आवास निर्माण के लिए राशि लेने के बाद भी काम पूरा नहीं किया जा सका हैं। हितग्राहियों द्वारा लापरवाही पूर्वक आवास निर्माण के नाम पर राशि लेने के बाद कही और राशि खर्च कर दी गई। जिसकी वजह से अब तक आवास निर्माण पूरा नहीं हो सका हैं। ऐसे हितग्राहियों को एसडीएम सागर सिंह ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया हैं।
 विकासखंड समन्वयक अमित कुमार खैरवार ने बताया कि अधूरे आवासों की सूची एसडीएम को भेज दी गई है। जिसमें 491 हितग्राही ऐसे हैं जिन्होंने अपना आवास का निर्माण पूरा नहीं कर सके हैं। वहीं 269 ऐसे हितग्राही है जिन्होंने अपना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त की राशि लेने के बाद निर्माण शुरू ही नहीं किया हैं। एसडीएम सागर सिंह ने बताया कि जिन हितग्राहियों का आवास अधूरा है, उन्हें नोटिस भेजा गया हैं। उन्हें बुला कर आवास अधूरा होने का कारण पूछा जा रहा हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि राशि मिलने के बाद आवास निर्माण कार्य पूरा नहीं करने वाले हितग्राहियों से राशि रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें