ब्रेकिंग

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

सूचना

कोयला चोरी : 2 टन कोयला के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...

Rajesh Soni

Fri, Dec 19, 2025

सूरजपुर. बसदेई पुलिस ने चोरी के 2 टन कोयला के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कुसमुसी खालपारा के मनोज साहू अपने घर में अवैध पत्थर कोयला चोरी का रखा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसके घर से 2 टन पत्थर कोयला कीमत करीब 10 हजार रूपये का पाया गया जो चोरी का होने की पूर्ण अंदेशा पर जप्त मनोज साहू पिता प्रहलाद उम्र 29 वर्ष ग्राम कुसमुसी, चौकी बसदेई के विरूद्ध धारा 35(1-घ)/303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उक्त कोयला भास्करपारा ओपन कास्ट माईन्स से कोयला चोरी कर बिक्री करने हेतु लेकर आना बताया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल व उनकी टीम सक्रिय रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें