ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

ज्ञापन : परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Subhas Gupta

Thu, Oct 8, 2026

​सूरजपुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा फीस में की गई अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में जिला एनएसयूआई सूरजपुर ने मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में गुरुवार को छात्र नेताओं ने शासकीय महाविद्यालय सूरजपुर के प्राचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा और बढ़ी हुई दरें तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की।

​एनएसयूआई ने ज्ञापन में कहा कि महंगाई के दौर में अचानक बढ़ाई गई परीक्षा फीस से विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर अनुचित आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जिले के अधिकांश छात्र ग्रामीण एवं निर्धन परिवारों से आते हैं, ऐसे में यह शुल्क वृद्धि उनकी उच्च शिक्षा में गंभीर बाधा बन सकती है।

​संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष पांच सूत्रीय मांगें रखी हैं, जिनमें परीक्षा फीस वृद्धि को तत्काल निरस्त करना, शुल्क निर्धारण का स्पष्ट ब्योरा सार्वजनिक करना, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए विशेष राहत व छात्रवृत्ति का प्रावधान करना, अनावश्यक अतिरिक्त शुल्कों की समीक्षा कर उन्हें समाप्त करना और जिन विद्यार्थियों से अतिरिक्त राशि ली जा चुकी है, उन्हें अंतर की राशि वापस लौटाना शामिल है।

​एनएसयूआई ने प्रशासन को आगाह करते हुए चेतावनी दी कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य शिक्षा को सुलभ बनाना होना चाहिए, न कि छात्रों पर आर्थिक दबाव बढ़ाना। यदि इस जनविरोधी निर्णय पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक और शांतिपूर्ण आंदोलन छेड़ने के लिए विवश होगा।

​ज्ञापन सौंपने के दौरान एनएसयूआई संगठन प्रभारी युवध सिंह, कोषाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष यश दास, यश साहू, विनोद सिंह, विशाल सिंह, गोमती राजवाड़े, संध्या सिंह, वैशाली साहू, प्रिया सोनवानी, यशमिता सिंह, दीपा कुंवर, प्रीति सोनी, प्रमिला, आस्था सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें