ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

आहार एवं पोषण अभियान : जेल के कैदियों को आवश्यक सामग्री का किया वितरण..

Rajesh Soni

Thu, Nov 13, 2025

सूरजपुर. आहार एवं पोषण अभियान के तहत जिला जेल के कैदियों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। डाबर इंडिया लिमिटेड के सीएसआर से युवा साथी फाउंडेशन छत्तीसगढ़* द्वारा माँ राधा टेक्सटाइल्स के सहयोग से जिला जेल सुरजपुर में बंद कैदियों के उपयोग हेतु 380 कैदियों को नारियल तेल, टूथपेस्ट, शैम्पू, बाम निशुल्क उपलब्ध कराया गया तथा जेल मे पदस्थ डॉ गुप्ता के सहयोग से बंदियों के स्वास्थ्य एवं आँखों का परीक्षण किया गया। जिसमे 15 कैदियों के आँखों में समस्या थी जिनके लिए पॉवर का चश्मा युवा साथी फाउंडेशन के सदस्यों बनवाकर वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को स्वास्थ के प्रति जागरूक करना और उन्हे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाना था जिससे वे रिहाई के पश्चात समाज में अच्छे नागरिक बनकर अपनी पहचान बना सकें। कार्यक्रम में युवा साथी फाउंडेशन से डॉ रजनीश गर्ग, रमेश साहू, विजय साहू, मयंक साहू 'माँ राधा टेक्सटाइल्स' के संचालक पीयूष गोयल* तथा जिला जेल मे पदस्थ डॉ गुप्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित थे इनके गरिमामयी उपस्थिति ने इस सेवा कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक एवं सफल बनाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें