ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

निलंबित : छात्र -छात्राओं से नारे लगवाना पड़ा भारी,प्राचार्य,प्रधान पाठक, व्याख्याता निलंबित.

Rajesh Soni

Thu, Jan 22, 2026

सूरजपुर. स्कूली छात्रों से नेताओं का स्वागत करवाने और राजनीतिक नारे लगवाने के प्रकरण में पूर्व माध्यमिक शाला गणेशपुर के प्रधान पाठक सभान राम सिंह सहित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेशपुर के प्राचार्य मुरित राम कोसरिया एवं व्याख्याता राजेश कुमार चौधरी निलंबित कर दिया गया है। कांग्रेस के आदिवासी राष्ट्रीय अध्यक्ष के सूरजपुर आगमन के दौरान भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस राजनीतिक कार्यक्रम में स्कूल समय के दौरान गणेशपुर के छात्रों को शामिल किया गया और उनसे न सिर्फ नेताओं का स्वागत कराया गया, बल्कि ‘हसदेव बचाव’ जैसे नारे भी लगवाए गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होते जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए कई टीमों का गठन किया था जांच रिपोर्ट में पाया गया कि स्कूल समय के दौरान छात्रों को राजनीतिक कार्यक्रम में ले जाया गया और यह सब स्कूल प्रबंधन की जानकारी और लापरवाही के बिना संभव नहीं था। जांच में प्रधान पाठक सभान राम सिंह की सीधी भूमिका रही और दो अन्य शिक्षकों—व्याख्याता मुरीत राम कोसरिया सहित राजेश कुमार चौधरी की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए राज्य शासन को पत्र लिखा है। जिसके बाद आज छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 03 एवं नियम 05 के तहत कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरते जाने के कारण सक्षम प्राधिकारी द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में संबंधित शिक्षकों को नियमानुसार मुख्यालय एवं निर्वाह भत्ता देय होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें