ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

कार्यवाही : कोयला खदान से कोयला चोरी मामले में 2 ट्रक ट्राला व पेलोडर जप्त...

Rajesh Soni

Fri, Jan 23, 2026

सूरजपुर. खड़गवां के साथ प्रतापपुर पुलिस ने 15 जनवरी को जगरन्नाथपुर ओपन कास्ट से अवैध तरीके से 43 टन कोयला चोरी मामले में चठिरमा से कोयला लोड ट्रक ट्राला क्रमांक सीजी 10 बीएल 9649 को बरामद कर मामले के आरोपी नीरज यादव, मनीष यादव व आशीष यादव को गिरफ्तार किया गया था और अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में विवेचना की जा रही थी। प्रकरण की विवेचना के दौरान जगरन्नाथपुर ओपन कास्ट खदान प्रबंधन के द्वारा जांच कर जानकारी दी गई कि दिनांक 13.01.2026 के रात्रि करीब 1 बजे ट्रक ट्राला 18 चक्का वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएस 2153 एवं वाहन क्रमांक सीजी 10 बीटी 5551 अवैध तरीके से बुम बैरियर क्रास कर कोयला चोरी करने की नियत से खदान के अंदर खड़ा था। जिसके बाद आज पुलिस ने दोनों ट्रक ट्राला एवं कोयला लोड़ करने में प्रयुक्त पेलोडर कीमत करीब 80 लाख रूपये का जप्त किया गया है। ओपन कास्ट की सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त की गई जिसके आधार पर अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां रघुवंश सिंह, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, नंदकिशोर राजवाड़े व आरक्षक मनोज राय सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें