ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

गलतफहमी : जिसका अंतिम संस्कार किया वह युवक जीवित निकला, तो मरने वाला कौन था..?

Rajesh Soni

Wed, Nov 5, 2025

सूरजपुर. जिस युवक का अंतिम संस्कार किया गया आज उसके जीवित होने की खबर ने सनसनी मचा दी है। जिसका अंतिम संस्कार किया गया वह कौन था...?गौरतलब है कि एक नवम्बर को देवीपुर मानपुर के सीमा पर स्थित एक कुंए में एक युवक का शव मिला था।जिसकी पहचान चंद्रपुर के एक युवक रूप में की गई और परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।अंतिम सस्कार के अभी 24 घण्टे भी नही बिता की यह खबर सामने आ गई कि जिस युवक को समझ कर अंतिम संस्कार किया वह तो जीवित है।बताया गया है कि चंद्रपुर के जैन राम के बेटे परषोत्तम समझकर अंतिम संस्कार किया गया था।जबकि परषोत्तम अम्बिकापुर में अपने रिश्तेदार के यहां था।रिश्तेदार को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी खबर दी।अब उस युवक को लेने उसके परिजन गए हुए है।इधर इसकी जानकारी लगते ही सनसनी फैल गई।दूसरी ओर यह सवाल भी खड़ा हो गया कि जिस युवक का कुंए में शव मिला है वह कौन है..?बताया गया है कि यह गलतफहमी इसलिए हुई कि दो तीन दिन से परषोत्तम घर से लापता था तो परिजनों ने माना कि वही होगा और कुछ कपड़े आदि भी उसी तरह से थे।अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि जिसका शव मिला वह कौन है..?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें