ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

दर्दनाक हादसा : घर में लगी आग, जिंदा जला पूर्व सचिव,हुई मौत.

Pappu Jayswal

Wed, Apr 29, 2026

सूरजपुर. जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उमझर से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गांव के स्कूल पारा निवासी ईश्वर सिंह आयाम, जो ग्राम पंचायत के पूर्व सचिव रह चुके थे, उनके घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही पलों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और इस हादसे में ईश्वर सिंह आयाम की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया आग अचानक भड़की और तेजी से फैलती चली गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और मदद के लिए पहुंचते, तब तक स्थिति बेकाबू हो चुकी थी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर के अंदर फंसे ईश्वर सिंह को बाहर नहीं निकाला जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मोहरसोप पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या घरेलू कारणों की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

इस घटना के बाद पूरे उमझर गांव में मातम पसरा हुआ है। ईश्वर सिंह आयाम गांव में एक जिम्मेदार और सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनकी अचानक और दर्दनाक मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता व मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि इस कठिन समय में परिवार को सहारा मिल सके। यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा और सतर्कता के अभाव को उजागर करती है, जहां छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें