ब्रेकिंग

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

सूचना

नई कलेक्टर रेना जमील का विजन: : स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

Rajesh Soni

Mon, May 11, 2026

सूरजपुर। जिले की नवनियुक्त कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी कार्ययोजना और प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया है। जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने पत्रकारों से सीधा संवाद किया और जिले के विकास के लिए अपना रोडमैप साझा किया। ​कलेक्टर श्रीमती जमील ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को दुरुस्त करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की हर जनकल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुगमता से पहुँचे।

​मीडिया से संवाद और सहयोग की अपील

​पत्रकार वार्ता के दौरान कलेक्टर ने मीडिया को लोकतंत्र का 'सशक्त स्तंभ' बताया। उन्होंने आगामी सुशासन तिहार 2026 और जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए पत्रकारों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ​"शासन की योजनाओं और जनसामान्य के बीच मीडिया एक सेतु की तरह है। विकास की सूचनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुँचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।" ​कार्यक्रम की शुरुआत में कलेक्टर ने स्वयं का परिचय देने के साथ ही जिले के मीडिया प्रतिनिधियों से भी परिचय प्राप्त किया। उन्होंने पत्रकारों के स्थानीय अनुभवों को सुना और जिले की ज्वलंत समस्याओं व विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें