ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

महाशिवरात्रि : गोवर्धन पर्वत दियागढ़ धाम में भव्य महाशिवरात्रि भजन मेला व विशाल भंडारा संपन्न..

Rajesh Soni

Mon, Feb 16, 2026

सूरजपुर. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गोवर्धन पर्वत दियागढ़ धाम में भव्य भजन मेला एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत गोकुलपुर, ग्राम पंचायत पम्पानगर तथा ग्राम पंचायत द्वारिकापुर के मध्य स्थित इस धार्मिक स्थल पर शिव मंदिर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं, जिसके चलते कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से आयोजित हुआ। दिनभर चले भक्ति संगीत कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक एम.डी. महंत ने शिव भजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा परिसर शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। आयोजन के दौरान विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भूलन सिंह मरावी शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और धार्मिक स्थलों के संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष परमेश्वर यादव ने की। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों, समिति सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में मेला समिति के पदाधिकारी, क्षेत्रीय सरपंचगण, जनप्रतिनिधि एवं समस्त ग्रामवासियों की सक्रिय भूमिका रही। मेले को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा गया और आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें