ब्रेकिंग

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

सूचना

आयोजन : वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ पर ग्राम पंचायत उमझर में हुआ भव्य आयोजन

Pappu Jayswal

Fri, Nov 7, 2025

चांदनी बिहारपुर. वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सूरजपुर जिले के चांदनी बिहरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमझर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया।कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने एकजुट होकर “वंदे मातरम्” गीत के महत्व और उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम, एकता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना रहा।इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरपंच ने कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है।”कार्यक्रम में नोडल अधिकारी बैकुंठ काशी, पीडीएस चालक बाल सिंह तथा पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों को चावल वितरण किया गया।इस आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें