ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

भंडारे का आयोजन : महाशिवरात्रि पर गोवर्धन पर्वत दियागढ़ धाम में भव्य भजन मेला...

Rajesh Soni

Sat, Feb 14, 2026

सूरजपुर. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गोवर्धन पर्वत दियागढ़ धाम में भव्य भजन मेला एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत गोकुलपुर, ग्राम पंचायत पम्पानगर तथा ग्राम पंचायत द्वारकापुर के मध्य स्थित इस धार्मिक स्थल पर शिव मंदिर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें प्रसिद्ध गायक एम.डी. महंत द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें सभी भक्तजन प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है और आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस आयोजन को सफल बनाने में दियागढ़ मेला समिति के अध्यक्ष परमेश्वर यादव, उपाध्यक्ष अशोक, विजय सिंह, सरपंच मुकेश सिंह, सरपंच राजकुमारी सिंह, सरपंच रजमनिया सिंह, सरपंच रामावतार सिंह, सुबरन सिंह, उपसरपंच संत कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल प्रजापति, विनय दुबे, मुनेश्वर सिंह, राजकुमार, भैयालाल, गजेंद्र राजवाड़े रामलाल,सहित समस्त ग्रामवासी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समिति ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है, जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें