ब्रेकिंग

सरकारी पैसे के लिए पत्नी की जाति बदली, रायपुर नगर निगम के दस्तावेजों से खुला राज!"

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

सूचना

: Good News..रोजगार मेला का आयोजन 30 जून को

Admin

Fri, Jun 29, 2018

राजेश सोनी

सूरजपुर-बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये रोजगार मेले लगाये जा रहे हैं। इसमें युवाओं और कंपनियों के बीच में प्रशासन सेतु का काम कर रहा हैं!

 जिला कलेक्टर केसी देव सेनापति के पहल पर  30 जून शनिवार को  पं.रेवती रमण मिश्र शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में प्रातः11 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बेरोजगार छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर है जिसमे रोजगार के साथ शिक्षा के लिए ऋण उपलब्ध होगा । कलेक्टर श्री सेनापति ने बताया है कि सीपेट (सेन्ट्रल इन्स्टीट्यूट आॅफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलाॅजी) की पढ़ाई के लिए 03 वर्ष डिप्लोमा का कोर्ष होता है। जिसके पंजीयन के लिए पासपोर्ट फोटो,आधार कार्ड, बैंक खाता की छायाप्रति यदि निर्माणी श्रमिक है, तो नियोजक प्रमाण पत्र (लम्बे समय तक काम करने वाले श्रमिक) भी आवश्यक है। कक्षा बारहवीं एवं बी एस सी उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं जो एक विषय में रसायन शास्त्र वाला छात्र भी भाग ले सकता है।कलेक्टर ने अधिक से अधिक संख्या में जिले के समस्त छात्र-छात्राओ से उनहे अपना पंजीयन कराने को अपील किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें