ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

विरोध प्रदर्शन : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का भ्रष्टाचार व जिम्मेदार पर कार्यवाही को लेकर प्रदर्शन.

Rajesh Soni

Thu, Jan 22, 2026

सूरजपुर. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने लाइवलीहुड कौशल विकास मिशन के तहत हुए भ्रष्टाचार व जिम्मेदार के उपर कार्यवाही को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। गौरतलब है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने लाइवलीहुड कौशल विकास मिशन की योजनाओं में धांधली किए जाने व कुटरचित दस्तावेजों के सहारे लाखों की राशि गबन करने के मामले को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में रैली निकाल कर कलेक्टर कार्यालय पहुँची इस दौरान गोंगपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर युवा कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल थे। जिन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला रोजगार अधिकारी को संरक्षण देने व कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया। बताया गया कि कई-कई बार स्टुडेंट युनियन ने आवेदन दिया कार्यवाही की मांग की लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे कौशल विकास मिशन के तहत भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले अधिकारी पर कार्यवाही नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही और राजनितिक सह को दिखाता है प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में अगर जल्द कार्यवाही नहीं किया जाता या भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार अधिकारी के ऊपर एफआईआर दर्ज नहीं होती तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन करने को कहा है। फिलहाल राज्यपाल को प्रेषित किया ज्ञापन सूरजपुर तहसीलदार सूर्यकांत साय को सौपा गया। इस दौरान जयनाथ सिंह केराम राष्ट्रीय प्रवक्ता, रितु पंदराम पदाधिकारी सहित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवा सेना बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें