ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

जुआ पर कार्यवाही : जुआ खेल रहे 9 जुआड़ी गिरफ्तार..2 फड़ में चल रहा था 52 परियो खेल...

Rajesh Soni

Tue, Aug 5, 2025

सूरजपुर. 2 जगहों पर जुआ खेल रहे 9 जुआड़ियों को बसदेई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सिरसी में कुछ जुआड़ी हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर मोहम्मद जफर उम्र 34 वर्ष, जनेश्वर गुप्ता उम्र 57 वर्ष, उमाशंकर पाल उम्र 20 वर्ष, गौरीशंकर सारथी उम्र 21 वर्ष, दादी राम राजवाड़े उम्र 31 वर्ष एवं संजय कुमार सुरेंद्र उम्र 27 वर्ष सभी निवासी ग्राम सिरसी जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा, जुआड़ियों के पास व जुआ फड़ से 2800 रूपये जप्त किया गया। वहीं दूसरे मामले में ग्राम सिरसी में ही घेराबंदी कर जुआ खेल रहे राजेश कुमार उम्र 24 वर्ष, रामेश्वर प्रसाद उम्र 23 वर्ष, सच्चिदानंद राजवाड़े उम्र 23 वर्ष सभी निवासी सिरसी को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा, जुआड़ियों के पास व जुआ फड़ से 420 रूपये जप्त किया गया। दोनों ही मामलों में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, शिवकुमार सारथी, आरक्षक देवदत्त दुबे, निलेश जायसवाल, दिलीप, रामकुमार, अशोक केवट, राकेश व आदित्य सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें