ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

बतरा डैम में डूबे तीन युवक : मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Rajesh Soni

Tue, Jun 23, 2026

सूरजपुर। जिले के भटगांव विधान सभा क्षेत्र के स्थानीय बतरा डैम में बीती रात मछली पकड़ने गए तीन युवकों के पानी में डूबने की दर्दनाक खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बतरा क्षेत्र के पांच युवकों की टोली रात के समय डैम में मछली मारने उतरी थी। इसी दौरान तीन युवक पानी की गहराई में चले गए और लापता हो गए। बाकी दो साथियों द्वारा शोर मचाने और प्रशासन को सूचित करने के बाद आज सुबह राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम और गोताखोर मौके पर मौजूद हैं। पानी गहरा होने के कारण तलाश में मुश्किलें आ रही हैं, हालांकि युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। पीड़ितों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें