ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

अनिश्चितकालीन हड़ताल : खत्म हुआ, 3 महीने में विद्युत विस्तार करने का मिला आश्वासन..

Pappu Jayswal

Tue, Dec 23, 2025

रमेश गुप्ता बिहारपुर

सूरजपुर. बिजली की समस्या की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे बिहारपुर क्षेत्र के ग्रामीणों को 3 महीने का आश्वासन मिलने पर खत्म हुआ। आज अनिश्चितकालीन आंदोलन का 9वा दिन जिला प्रशासन ने आंदोलनकारियो की सुध लेते हुए भैयाथान अनुविभागीय अधिकारी चांदनी कवर,वन विभाग के परिक्षेत्राधिकारी, विद्युत विभाग के जिला अधिकारी को आंदोलन स्थल पर भेजा। आंदोलनकारियो से सार्थक चर्चा पहल करते हुए आंदोलनकारियो का विश्वास हासिल कर बात की। जिसमे विद्युत विहीन ग्रामों के प्रतिनिधीयों के समक्ष विधुत विभाग, राजस्व विभाग एवं वन विभाग के अधिकारीयों द्वारा उच्च कार्यालय को प्रेषित प्रस्ताव की जानकारी एवं वन विभाग से प्राप्त अनापत्ति की जानकारी दी गई। अविद्युतकृत ग्रामों में विद्युत लाईन में विस्तार के प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने उपरान्त अविलम्ब कार्य प्रारंभ करने की बात कहते हुए आंदोलनकारी, जनप्रतिनिधी के साथ ग्रामीणों के समक्ष कार्य स्वीकृति हेतु 3 माह के समय पर सहमति देते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल को शांति पुर्वक समाप्त करवाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें