ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

साप्ताहिक राजस्व बैठक : किसानों के रजिस्ट्रेशन के कार्य में लायें तेजी - कलेक्टर

Pappu Jayswal

Tue, Jul 15, 2025


सूरजपुर.कलेक्टर एस.जयवर्धन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक राजस्व विभाग की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के लिए पंजीकृत ऐसे किसान जिनका एग्री स्टेक में रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हुआ है, शीघ्र उसे पूर्ण किया जाए। जिससे धान खरीदी के समय किसी भी प्रकार की समस्या किसानों को न हो। चूंकि गिरदावरी का काम शुरू होने जा रहा है। अतः प्राथमिकता से इस कार्य को पूरा किया जाये। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फार्मर रजिस्ट्रेशन के कार्यों में राजस्व और कृषि विभाग आपसी समन्वय से पंजीयन  में   तेजी लायें। बैठक में कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लायें। उन्हें टार्गेट देकर कार्य की मॉनीटरिंग करें। इसके साथ ही
क्षेत्रों में मुनादी कराकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्रेशन के प्रति जागरूक करें तथा अधिक से अधिक किसानों को इस प्रक्रिया से जोड़ने के लिए प्रेरित करें।
इसके साथ ही बैठक में मुख्य रूप से राजस्व प्रकरण एवं नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा शुद्धिकरण इत्यादि के संबंध में चर्चा हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें