ब्रेकिंग

बादल एक दिन बरसें तो हफ़्ते भर टपकती है महूली आंगनबाड़ी की छत, मंत्री के गढ़ में मासूम बन रहे 'खतरों के खिलाड़ी'

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

सूचना

तस्करी : अंग्रेजी शराब की तस्करी,एक गिरफ्तार 2 फरार...

Pappu Jayswal

Tue, Aug 12, 2025

सूरजपुर. प्रेमनगर पुलिस ने 100 पाव अंग्रेजी शराब के जप्त कर एक आरोपी को गिरतार किया है। सोमवार की रात प्रेमनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि नावापारा कला गौरीपुर से अंग्रेजी शराब अफरा-तफरी बिक्री करने की जानकारी मिली जिस पर पुलिस ने गौरीपुर-महादेव डुगू घुटरी जंगल में घेराबंदी कर दबिश दिया गया जहां अंधेरे का फायदा उठाकर 2 लोग भाग निकले और एक व्यक्ति संजय सारथी पिता जय प्रसाद उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम हनुमानगढ़ थाना रामानुजनगर तथा 2 मोटर सायकल जिसमें 1-1 पेटी गोवा विस्की शराब (100 पाव) कीमत 12 हजार रूपये का पाया गया। मामले में शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त 2 मोटर सायकल जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं फरार 2 आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रेमनगर विराट विशी, एएसआई रंजीत सोनवानी, प्रधान आरक्षक महेन्द्र पटेल, विनय किस्पोट्टा, आरक्षक सत्यम सिंह, बाबुलाल पोर्ते सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें