ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

मौत से सेकंड भर की दूरी : हाथी ने दौड़ाया, उल्टे पांव भागकर शख्स ने बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज

Subhas Gupta

Mon, Oct 5, 2026

सूरजपुर । कहते हैं कि नींद में इंसान भले ही सुस्त हो, लेकिन सामने अगर साक्षात 'गजराज' दौड़ते चले आएं, तो रफ्तार ओलंपिक के धावकों से भी तेज हो जाती है। ऐसा ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया सूरजपुर जिले के कल्याणपुर गांव में सामने आया, जहां एक ग्रामीण की सूझबूझ और बिजली जैसी फुर्ती ने उसे मौत के मुंह से खींच निकाला।

​घटना बीती रात करीब 4 बजे की है। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा था और एक ग्रामीण सामान्य रूप से घर से बाहर बाथरूम जाने के लिए निकला। उसे गुमान तक नहीं था कि बाहर सड़क पर इलाके का कुख्यात हाथी उसकी राह देख रहा है।

​जैसे ही हाथी की नजर शख्स पर पड़ी, हाथी चिंघाड़ते हुए उसकी तरफ झपट पड़ा। एक तरफ भारी-भरकम गजराज का रौद्र रूप और दूसरी तरफ निहत्था इंसान—पर ग्रामीण ने एक पल भी गंवाए बिना उल्टे पांव ऐसी दौड़ लगाई कि पलक झपकते ही अपने घर की चौखट के अंदर जा घुसा। चंद पलों का यह फर्क जिंदगी और मौत के बीच की दीवार बन गया।

​यह पूरा रोंगटे खड़े करने वाला मंजर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फुटेज में साफ दिखता है कि कैसे सेकंड भर की देरी भी भारी पड़ सकती थी।

​'हाथी' का खौफ और आधी रात की दहशत

ग्रामीणों का कहना है कि हाथी का कोई तय ठिकाना नहीं है वह कब किस गली से आ धमके, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है। जंगल से सटे इस इलाके में रात का अंधेरा अब ग्रामीणों के लिए सीधा-सीधा खतरा बन चुका है। घटना के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने गांव वालों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। अपील की गई है कि भोर या रात के सन्नाटे में बिना रोशनी और पुख्ता सावधानी के घरों से बाहर न निकलें, खासकर सुनसान रास्तों पर अकेले जाने से बचें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें