ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

खतरा : भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

Rajesh Soni

Tue, May 19, 2026

सूरजपुर। जिले के भैयाथान ब्लॉक अंतर्गत संचालित प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड की भास्करपारा कोल खदान में नियमों को ताक पर रखकर की जा रही भारी (हैवी) ब्लास्टिंग के कारण आस-पास का क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। ब्लास्टिंग से उत्पन्न तीव्र कंपन के कारण खदान के समीप स्थित खाडापारा के कई कच्चे मकानों में गहरी दरारें आ गई हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में हादसे का डर बना हुआ है।

​मनोज कुशवाहा के घर की दीवारें दरकीं, सहमा परिवार

​हाल फिलहाल में खाडापारा निवासी मनोज कुशवाहा के मकान की दीवारें भारी ब्लास्टिंग के झटकों से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार, ब्लास्टिंग की तीव्रता इतनी अधिक होती है कि पूरे घर में तेज कंपन महसूस होता है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद से परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है।

आंदोलन की चेतावनी, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

​क्षेत्र के कई मकान जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं और ग्रामीणों के लिए सुरक्षा का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि ब्लास्टिंग के नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं कराया गया और प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिला, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें