ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

10वीं वर्षगांठ : विश्व युवा कौशल दिवस के 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कौशल तिहार का आयोजन. नई पहचान कौशल तिहार है समाधान

Rajesh Soni

Fri, Jul 18, 2025

सूरजपुर. जिला परियोजना आजीविका महाविद्यालय (लाइवलीहुड कॉलेज) सूरजपुर में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण लेकर विभिन्न युवा आत्मनिर्भर बन रहे है। प्रतिवर्ष 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व युवा कौशल दिवस की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 21, 22, 23 जुलाई को जिला स्तरीय कौशल तिहार का आयोजन किया जा रहा है। जिसका थीम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तिकरण पर केन्द्रित है। कौशल तिहार (कौशल विकास से संबंधित उत्सव या कार्यक्रम) सिर्फ व्यक्तियों को आर्थिक रूप से सशक्त नहीं बनाता, बल्कि पूरे समाज में नई महत्वपूर्ण बदलाव लाता है। कौशल विकास केवल प्रशिक्षण देने तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह एक ऐसा मंच है जो व्यक्तियों को सशक्त बनाता है, उन्हें आत्मनिर्भर बनाता है और अंततः एक मजबूत समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास अंतर्गत प्रशिक्षित एवं प्रशिक्षणरत् हितग्राही कौशल तिहार में भाग ले सकते है। इस हेतु https://cssda.cg.nic.in/Global/KaushalTiharEntryForm.aspx  इस लिंक के माधयम से हितग्राही अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी को राज्य स्तरीय कौशल तिहार में सम्मिलित होने हेतु अवसर प्रदान किया जावेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें