ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

कायाकल्प योजना : जिला चिकित्सालय सूरजपुर को प्रदेश में पहला स्थान...

Rajesh Soni

Fri, Jan 16, 2026

04 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 99 आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी हुए सम्मानित

सूरजपुर. कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना 2024-25 के अंतर्गत जिला चिकित्सालय सूरजपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला चिकित्सालय ने 94.9 प्रतिशत अंक अर्जित कर यह उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता प्रशासन के मार्गदर्शन तथा सिविल सर्जन के निर्देशन में जिले में निरंतर सुदृढ़ की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का परिणाम है। कायाकल्प योजना के परिणामों में जिले के 04 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,भैयाथान, प्रतापपुर, बिश्रामपुर एवं लटोरी सहित 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 99 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने भी 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया है। यह जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि कायाकल्प योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वच्छता, साफ-सफाई एवं संक्रमण नियंत्रण के उच्च मानकों की स्थापना करना है। इसके अंतर्गत ऐसी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाता है, जो निर्धारित मानक प्रोटोकॉल का प्रभावी रूप से पालन करते हुए अनुकरणीय कार्य करती हैं। साथ ही योजना के माध्यम से स्वच्छता के सतत मूल्यांकन एवं सहकर्मी समीक्षा की संस्कृति को भी विकसित किया जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें