ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

शिकायत : कांग्रेस के निष्कासित बृहस्पत सिंह के खिलाफ थाने में शिकायत कर अपराध दर्ज करने की मांग...

Rajesh Soni

Sat, Nov 8, 2025

सूरजपुर. कांग्रेस पार्टी ग्रह दशा और दिशा इन दिनों बहुत ही खराब चल रहा है। जब सत्ता में थे ग्रह गोचर का उत्पात था अब सत्ता में नही है तो और पार्टी की दिशा सूरत बदनाम हो रही है। इन दिनों कांग्रेस पार्टी से निष्कासित बृहस्पत सिंह का बयान सुर्खिया बटोर रहा है जिसमे बताया गया है कि छ.ग. कांग्रेस के सह प्रभारी एवं पूर्व प्रभारी कुमारी शैलजा के विरूद्ध रिश्वत लेने का झूठा आरोप लगाया है। आज जिला कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कोतवाली थाना सूरजपुर पहुचकर शिकायत कर कांग्रेस के निष्कासित बृहस्पत सिंह के खिलाफ अपराध करने की मांग की है। थाना प्रभारी को दिए शिकायत में बताया गया है कि हम लोगो को व्हाट्सअप एवं फेसबुक के माध्मय से एक विडियो क्लिप देखने एवं सुनने को मिला जिसमें कांग्रेस पार्टी के निष्कासित बृहस्पत सिंह, निवासी जिला-बलरामपुर (छ.ग.) के द्वारा कहा जा रहा है कि प्रदेश काग्रेंस की सहप्रभारी सुश्री जरीता लैतफलांग के पी.ए. के द्वारा सरगुजा संभाग के जिला सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर आदि के काग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों से फोन करके जिलाध्यक्ष पद की नियुक्ति हेतु 5 से 7 लाख रूपये रिश्वत के रूप में माँग की जा रही है। साथ ही पूर्व संगठन प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा जी के खिलाफ भी इसी प्रकार रिश्वत लेने की बातें कही जा रही है। पूर्व में भी इस प्रकार के कई गंभीर आरोप बृहस्पत सिंह के द्वारा काग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विरूद्ध लगाया जा चुका है। इसी कारण उन्हें काग्रेस पार्टी से निष्कासित किया गया है। अब पुनः बृहस्पत सिंह के द्वारा गंभीर झूठा आरोप लगाकर काग्रेस पार्टी की छवि खराब की जा रही है एवं सम्माननीय प्रदेश प्रभारियों के विरूद्ध भी मानहानि की जा रही है। बृहस्पत सिंह अन्य पार्टी में जाने के इच्छुक हैं इसलिये काग्रेस पार्टी के वरिष्ट नेताओं के उपर झूठा आरोप एवं अपमानकारी वक्तव्य जारी कर पार्टी को बदनाम किया जा रहा है जो कि अशोभनीय है एवं हम कार्यकर्ताओं को भी अपमान एवं क्षोभकारी लग रहा है। अतः निवेदन है कि बृहस्पत सिंह के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विधि अनुरूप अविलंब कार्यवाही करने की मांग की है। इस दौरान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष अश्विनी सिंह,रामकृष्ण ओझा अभ्यर्थी जिलाध्यक्ष, नरेश राजवाड़े,उषा सिंह, भगवती राजवाड़े जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें