ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

विवेचना : लापता युवक का कुएं में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Rajesh Soni

Fri, Feb 13, 2026

सूरजपुर. पिछले पांच दिनों से गायब 32 वर्षीय युवक का शव कुएं में तैरता पाया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। घटना शहर के वार्ड क्र 3 मिश्रगली में हुई है।कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि मिश्रगली का 32 वर्षीय युवक रामकुमार देवांगन उर्फ बाऊ पिता रामप्यारी देवांगन बीते रविवार की सुबह घर से निकला था जिसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने युवक की अपने स्तर पर काफी तलाश की परंतु उसका कहीं पता नहीं चल सका, थके हारे परिजनों ने कोतवाली थाने ने गुमसुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। गुरुवार को मोहल्ले में स्थित रामबिलास साहू का पुत्र मनोज अपने खेत मे लगे गेहूं की सिंचाई करने के लिए खेत मे पहुंचा तो उसने कुएं में शव तैरता देखा जिसके बाद सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा पश्चात शव का पीएम कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। युवक हादसे का शिकार हुआ है या फिर कोई और वजह है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतक रामकुमार अपने माता पिता की इकलौती संतान था वहीं मृतक युवक के चार छोटे बच्चे भी है। अपने इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें