ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

विरोध : पाषर्दों ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने बैठकर किया विरोध प्रदर्शन, 3 घंटे तक कार्यालय रहा बंद..

Rajesh Soni

Tue, Jan 6, 2026

सूरजपुर. जिले के नगर पंचायत जरही में मंगलवार को कांग्रेस पार्षदों ने नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान घंटो कार्यालय का ताला खुलने नहीं दिया । कांग्रेस पार्षदों ने करीब तीन घंटे तक कार्यालय का ताला नहीं खुलने दिया और कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान नगर पंचायत का कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों के वार्डों के साथ लगातार पक्षपात किया जा रहा है। पार्षदों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि सीएमओ पार्षदों का सम्मान नहीं करते और बिना प्रस्ताव व बिना परिषद बैठक के मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं, जिससे निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा हो रही है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष उर्मिला राजवाड़े ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि निकाय चुनाव को लगभग एक वर्ष पूरा होने वाला है, लेकिन आज तक उपाध्यक्ष कार्यालय में नाम का बोर्ड तक नहीं लगाया गया है और न ही परदा लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार सीएमओ से आग्रह किया गया, लेकिन हर बार बजट नहीं होने का हवाला दिया जाता है, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यालय में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं वरिष्ठ पार्षद सिद्धनाथ शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में करीब ढाई करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश कार्य अध्यक्ष के करीबी पार्षदों के वार्डों में ही कराए गए हैं। कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में जहां नाली जैसी बुनियादी जरूरतें थीं, वहां इन महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि परिषद बैठक में सभी वार्डों में समान रूप से कार्य कराने का आश्वासन दिया गया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। साथ ही एक वर्ष बीत जाने के बावजूद पीआईसी (प्रेसिडेंट-इन-काउंसिल) का गठन नहीं होना भी गंभीर लापरवाही है। कांग्रेस पार्षदों की एकजुटता और विरोध के बाद नगर पंचायत सीएमओ ने अधिकारियों को मौके पर भेजकर पार्षदों की मांगों को लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद पार्षदों ने कर्मचारियों को कार्यालय में प्रवेश करने दिया और प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष उर्मिला राजवाड़े ,पार्षद करीना राजवाड़े ,तुलसी सिहं , सुमन जायसवाल ,सिद्धनाथ शर्मा ,जुही सोनी , निशा बीजू , पवन साय , राहुल जायसवाल ,नम्रता महंत उपस्थित रही।

एक वर्ष और दो बार तालाबंदी

उल्लेखनीय है कि निकाय चुनाव संपन्न हुए अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन यह दूसरी बार है जब नगर पंचायत सीएमओ की कार्यशैली से नाराज होकर पार्षदों ने कार्यालय में तालाबंदी जैसे हालात उत्पन्न किए हैं। पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासनिक रवैये में सुधार नहीं हुआ तो वे आने वाले दिनों में चक्का जाम सहित उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें