ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

पत्रकार भवन : जिला मुख्यालय में पत्रकार भवन निर्माण हुआ प्रारंभ...

Pappu Jayswal

Wed, Dec 17, 2025

सूरजपुर. जिला मुख्यालय के कर्मा चौक के पास पत्रकार भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। 25 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत प्रस्तावित पत्रकार भवन का पूर्व दिनांक 7 अक्टूबर 2023 में विधिवत भूमि पूजन किया गया था। नक्शा त्रुटि को सुधार कर अब नए सिरे से आवश्यक कार्यवाही पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। जिसमें सभी आवश्यक सुविधाओ का ध्यान रखा गया है। ज्ञात हो कि इसकी पहल करते हुए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला सूरजपुर जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने जिले के पत्रकारों की परेशानियों समस्याओं को देखते छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से जिला मुख्यालय में पत्रकार भवन बनाने की मांग रखी थी साथ ही भूमि उपलब्ध करने का आग्रह किया था जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल पत्रकार भवन के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा कर भूमि आबंटन के लिए कलेक्टर को निर्देश किया था। जिसका विधिवत भूमि पूजन कर बोर्ड लगा दिया गया था। बीते सोमवार को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला सूरजपुर के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी,ओमकार पांडेय, ओपी तिवारी,अंकित सोनी, नोसाद अहमद, दिलशाद खान, एजाज अहमद, जानी खान,इमाम हसन, प्रताप नारायण,नीरज साहू,फिरोज खान,विक्की तिवारी,सीपी साहू,नीरज सिंह,अनिल साहू,शमरोज खान,आकाश कसेरा,राकेश जायसवाल,आशीष साहू,आशीष साहू,सुभाष गुप्ता,सुनील अग्रवाल,नितेश गुप्ता,दीपक पासवान,सुरेंद्र साहू सहित जिले के तमाम पत्रकारों सहित जिला जनसम्पर्क अधिकारी प्रदीप कवर की उपस्थित में पत्रकार भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला सूरजपुर के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित जिला प्रशासन का कृतज्ञता का धन्यवाद देते हुए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले पत्रकार साथियों का आभार जताया और उन लोगो के प्रति कृतज्ञता प्रगट की जो इस निर्माण में रोड़ा किसी न किसी तरह डाले।

फोटो देखे




विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें