ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

ज्ञापन : बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: एसपी को सौंपा ज्ञापन, कठोर कार्रवाई की मांग

Rajesh Soni

Wed, Jul 29, 2026

सूरजपुर। जिले में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और नशे के अवैध कारोबार को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कठोर कदम उठाने की मांग की है। ज्ञापन में हाल ही में शहर के नेहरू पार्क क्षेत्र में हुई गंभीर आपराधिक घटना का विशेष हवाला देते हुए कहा गया कि इससे पूरे जिले में भय का माहौल है और अपराधियों के मन से कानून का खौफ कम हो रहा है। इसके अलावा जिले में बढ़ रही चोरी, लूट, मारपीट, चाकूबाजी, महिलाओं के विरुद्ध अपराध और युवाओं के बीच फैल रहे नशे के अवैध कारोबार पर गहरी चिंता जताई गई। कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए, संवेदनशील स्थानों पर पेट्रोलिंग हो तथा पार्कों व बाजारों में सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाने, आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने और थानों में नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने का आग्रह किया गया है। ​इस दौरान पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े, भगवती राजवाड़े, नरेश राजवाड़े, रामकृष्ण ओझा, अश्विनी सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया, जफर हैदर, नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, विष्णु कसेरा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू, भावना सिंह नेताम, शिवम साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें