ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

आगमन : आज माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम पर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

Rajesh Soni

Sat, Mar 21, 2026

सूरजपुर.   चैत्र नवरात्र की पावन बेला में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जिले के विकासखण्ड ओड़गी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरगढ़ मे शिरकत करेंगे। इस दौरान उनके द्वारा 185 करोड़ और 10 लाख के विकास कार्यों की सौगात देंगे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने इस प्रवास के दौरान अंचल के सुप्रसिद्ध एवं प्राचीन माँ कुदरगढ़ी देवी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन-अर्चन करेंगे तथा माँ कुदरगढ़ी के श्रीचरणों में प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना करेंगे। उल्लेखनीय है कि लगभग 2000 फीट की ऊंची पहाड़ी पर विराजमान माँ कुदरगढ़ी का यह पावन धाम सदियों से  अंचल की आस्था का केंद्र रहा है और प्रतिवर्ष चौत्र नवरात्र के अवसर पर यहां सुदूर अंचलों से लाखों श्रद्धालु माँ के दर्शन हेतु आते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय जिलेवासियों को 52 कार्यों का लोकार्पण और 24 कार्यों का भूमिपूजन कर 185 करोड़ 10 लाख के लागत के  विकास कार्यों की बड़ी सौगात भी देंगे। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय निकाय , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन संभाग सूरजपुर एवं महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी वि. वि. दुर्ग अंतर्गत सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा, जलाशय एवं नगरीय अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें