ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

नवरात्रि : मुख्यमंत्री पहुंचे माँ कुदरगढ़ी धाम, प्रदेश की खुशहाली की कामना..

Rajesh Soni

Sat, Mar 21, 2026

जिले को 185 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात*

निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन के साथ विकास को मिली रफ्तार

सूरजपुर. चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकासखण्ड ओड़गी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरगढ़ में पहुंचकर माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। माँ कुदरगढ़ी देवी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री श्री साय ने जिलेवासियों को 185 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से 52 कार्यों का लोकार्पण एवं 24 कार्यों का भूमिपूजन कर विकास की सौगात दी। इन कार्यों में सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा, जलाशय एवं नगरीय अधोसंरचना से जुड़े निर्माण शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जिले में रेडी टू ईट निर्माण कार्य के माध्यम से पोषण कार्यक्रम का संचालन बेहतर ढंग से किया जा रहा है, जिससे महिलाओं और बच्चों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने इस पहल को जिले के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता कुदरगढ़ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली आए। उन्होंने विश्वास जताया कि माता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि माता के आशीर्वाद से बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद समाप्त करने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है साथ ही, कुदरगढ़ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीघ्र ही रोपवे का निर्माण कराया जाएगा, जिससे दर्शन करना और अधिक सुगम हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि क्षेत्र में डोम, बिजली सहित सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि कुदरगढ़ धाम का समग्र और सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले में पोषण के प्रति जागरूकता के लिए सुपोषण रथ , आपराधिक जागरूकता रथ और यातायात जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के बेहतर पोषण के लिए जनजागरूकता बेहद आवश्यक है। स्वस्थ महिला और बच्चों से परिवार की खुशियां मजबूत होती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों के प्रति सभी को सजग होना चाहिए जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और लाखों लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा,मुरली मनोहर सोनी, भुवन भास्कर, जनप्रतिनिधिगण, श्रद्धालूजन, गणमान्य नागरिक, आईजी दीपक झा, संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, कलेक्टर एस जयवर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर, डीएफओ डी.पी. साहू, संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें