हत्या : जीजा ने रास्ते मे विवाद होने पर साले की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार.
Rajesh Soni
Thu, Jan 15, 2026
सूरजपुर.रामानुजनगर पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। संतरा सिंह ग्राम जयपुर गोल्हाघाट ने थाना बैकुण्ठपुर में गुम इंसान दर्ज कराया कि इसका भाई टेकराम 47 वर्ष 25 दिसम्बर को उसके घर घुमने आया था और 4 जनवरी को अपने घर जाने के लिए निकला था पर घर नहीं पहुंचा। सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी में लिया गया था जो पता तलाश के दौरान खेलसाय ग्राम जयपुर गोल्हाघाट के द्वारा दिनांक 04.01.2026 को घटना स्थल तिवरागुड़ी चोरकीपानी में एक व्यक्ति के घर के पास टेकराम को गमछा से गला घोटकर हत्या कर दिया और मृतक के लाश को रात में ले जाकर अपने घर के पीछे बाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दिया और मृतक के शव को मिट्टी व सूखे पत्ते से ढक दिया और शव को दिनांक 06.01.2026 को करे घुटरी पहाड़ के खाई में फेंक दिया तथा दिनांक 10.01.2026 को खाई से मृतक के जला हुआ जैकेट व गला घोटने में प्रयुक्त गमछा को प्लास्टिक बोरे में भरकर रघुवीरपुर प्लांटेशन जंगल में ले जाकर जला दिया जिस पर जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 103(1), 238 का अपराध घटित होना पाये जाने पर धारा सदर का थाना बैकुण्ठपुर में शून्य में अपराध दर्ज कर मूल घटना स्थल थाना रामानुजनगर क्षेत्र ग्राम तिवरागुड़ी चोरकीपानी का होने से थाना रामानुजनगर भेजा गया जिस पर रामानुजनगर पुलिस ने धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान संदेही मृतक के जीजा खेलसाय पिता कवल साय सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम जयपुर गोल्हाघाट थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया को पकड़ा। पूछताछ पर उसने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर बताया कि मृतक साला उसे घर छोड़ने का बोला जो उसे छोड़ने जाने के दौरान रास्ते में विवाद होने पर घटना को अंजाम दिया है जिसके निशानदेही घटना स्थल से मृतक के शव का अवशेष, मृतक का जला कपड़ा व पेट्रोल लाने में उपयोग किए गए डब्बा का डक्कन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन