ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

सड़क दुर्घटना : कुदरगढ़ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बुलेरो दर्दनाक हादसे का शिकार,1 की मौत 4 घायल

Pappu Jayswal

Sun, Nov 30, 2025

सूरजपुर. मां कुदरगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का सफर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में तब्दील हो गया। ओड़गी थाना क्षेत्र के बांक के पास श्रद्धालुओं से भरी बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े महुआ पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।बुलेरो वाहन क्रमांक UP 61 AA6191 के हादसे में मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के कुम्हिया निवासी सतीश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में कुल 8 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य तीन को हल्की चोटें आई हैं। मृतक और सभी घायल एक ही गांव के बताए जा रहे हैं, जो रविवार सुबह कुदरगढ़ धाम में दर्शन करने पहुंचे थे और शाम को वापस लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक घटना हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को ओड़गी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां गंभीर घायलों का उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों में कई के सिर, पैर और छाती में गंभीर चोटें हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

तेज रफ्तार बनी वजह

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बुलेरो वाहन तेज रफ्तार में था, जिससे चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे पेड़ से जा भिड़ा। जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वह पहले भी दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता रहा है, जहां शाम के समय दृश्यता कम होने के कारण हादसों की आशंका बढ़ जाती है। घटना की सूचना पर ओड़गी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ग्रामीणों से भी हादसे के संबंध में बयान ले रही है।

गांव में मातम

सतीश ठाकुर की मौत की खबर कुम्हिया गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा प्रबंधन और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें