ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

हत्या : 5 साल से लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती की रक्तरंजित शव मिला...

Rajesh Soni

Sat, Jan 31, 2026

सूरजपुर. सूरजपुर के जयनगर थाना के मोरभंज पिकनिक स्पॉट पर एक युवती की शव मिली है जिसका गला धारदार हथियार से रेता हुआ है प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। शुक्रवार शाम को जयनगर पुलिस को सूचना मिली कि मोरभंज पिकनिक स्पॉट में एक युवती का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुची पुलिस ने शव का मुआयना कर जांच विवेचना कर शव का शिनाख्त पिंकी सोलंकी 24 वर्ष अंबिकापुर निवासी के रूप में की जो वर्तमान में चन्दोरा के पास रहती है। परिजन को सूचना देने पर पिंकी की बहन रिंकी ने बताया कि पिंकी अपने प्रेमी के साथ 5 सालों से लिव इन रिलेशन में थी उनका एक बच्चा भी है। प्रेमी अक्सर मारपीट करता था इसलिए दो माह पहले पिंकी ने अपने प्रेमी को छोड़ दिया था। जिसके बाद उसके प्रेमी ने एक वीडियो सोशल मीडिया में डालकर मृतिका और उसकी बहन पर आरोप लगाकर आत्महत्या की बात कर रहा था। ऐसे में पुलिस ने संदेह के आधार पर प्रेमी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें